भिलाई। शुक्रवार को प्रातः शारदा विद्यालय, रिसाली से “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत आजादी की पचहत्तरवीं वर्षगाँठ मनाने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में बी.एस.एफ. के फंटियर छतिसगढ़ भिलाई की ओर से, आरके बघारिया कंमाडेटं, माहो कंमाडेटं, संजय द्वितीय कमान अधिकारी, पी.के रंजन द्वितीय कमान अधिकारी, प्रभाकर द्वितीय कमान अधिकारी एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में बी.एस.एफ. के जवान एवं स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा सम्मिलित हुए।
रैली को हरी झंडी दिखाते हुए आर.के. बघारिया के द्वारा रैली का नेत्त्व विद्यालय डायरेक्टर संजय ओझा एवं पी.के.रंजन द्वितीय कमान अधिकारी ने किया, विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, आज भारत आजादी की पचहत्तरवीं वर्षगाँठ मना रहा है, यह भारत के हर नागरिक के लिए एक गर्व की बात है। तिरंगा हमारा सम्मान है, जिसके संरक्षण में हम सुरक्षित तथा सम्मान के साथ रहते हैं। आज यह रैली समर्पण है उस तिरंगे के लिए जो हर भारतीय को कर्त्तव्य निष्ठता का मार्ग दिखाता है।
रैली को शारदा विद्यालय परिसर से शीतला मंदिर चौक, लक्ष्मी नगर ग्रीन सिटी चौक, रिसाली सब्जी मंडी चौक, शा.उ.मा.वि. रिसाली रोड, कृष्णा टॉकिज रोड, मोर रिसाली चौक, रिसाली डी.पी.एस चौक, सांई मंदिर चौक, बी.एस.एफ. यूनिट, इस्पात क्लब रोड, सड़क 72/73 से होते हुए लगभग 5 किलोमीटर का दायरा पूरा करते हुए वापस शारदा विद्यालय, रिसाली लाया गया। रैली में भाग लेने वाले हर विद्यार्थी का उत्साह अप्रतिम था।


विद्यार्थियों तथा जवानों का उत्साह बढ़ाने में शारदा विद्यालय, रिसाली से मैनेजर ममता ओझा, विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर., प्रतीक ओझा, गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर भी भागीदार रही।















