रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके निवास कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सहित अन्य बहनों ने राखी बांधे। बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुदीर्ध और सुखमय जीवन की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों के स्नेह के लिए उनका आभार जताया और उन्हें उपहार सामग्री भी भेंट की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, अन्त्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम नीता लोधी, सीमा वर्मा, शारदा देवी वर्मा तथा किरण सिन्हा ने भी राखी बांधकर उनके सुदीर्ध और सुखमय जीवन की मंगल कामना की।
मुख्यमंत्री को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय मे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आयी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वनीषा दीदी, ब्रह्मकुमारी सिमरन दीदी, ब्रह्मकुमार हिरेंद्र नायक और ब्रह्मकुमार महेश भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की बालिकाओं ने बांधी राखी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर यहां उनके निवास परिसर में श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की बालिकाओं ने राखी बांधी। बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ सुदीर्धऔर खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से उनका हाल-चाल जाना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के संरक्षक सुशील ओझा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी रायपुर के संतोषी नगर में संचालित यह संस्था गरीब एवं जरूरतमंद परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। बालिकाओं ने उन्हें स्मार्ट शिक्षा के लिए प्रोजेक्टर और श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी को भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।















