BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक : चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज मामलों का त्वरित निराकरण करने तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशा का व्यापार करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही के दिये निर्देश

रायपुर। विवरण – दिनांक 22.08.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला रायपुर के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों पर थानेवार समीक्षा करते हुये वर्ष 2019 एवं उससे पूर्व के लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों का त्वरित निकाल करने के निर्देश देने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को मर्ग में ज्यादा ध्यान देने कहा गया। शासन के मंशानुरूप चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध दर्ज मामलों का त्वरित निराकरण करने एवं चिटफण्ड कंपनियों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को गुंडा, बदमाश और नशे के खिलाफ नकेल कसने की बात कहते हुये सामाजिक बुराई के रुप में जुआ सट्टा आदि को रोकने एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। यदि थाना प्रभारियों को किसी मामले में कोई भी सलाह अथवा विचार-विमर्श करना हो तो थाना प्रभारी सीधे उनसे चर्चा कर सकते है एवं पुलिस कार्यालय में कोई भी काम रूकता है तो भी थाना प्रभारीगण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सीधे संपर्क कर सकते है। कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान को रखते हुये समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को इससे बचने के साथ ही अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को भी इससे बचाव कर स्वयं को सुरक्षित रखते हुये आम जनता से मधुर व्यवहार बनाये रखने के भी निर्देश दिये गये। थानों में लंबित अपराध, लंबित मर्ग और लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करते हुये किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने कहा गया एवं यातायात व्यवस्था को और भी सुगम व बेहतर बनाने के कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

Related Posts