BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने नर्सिग के छात्र/छात्राओं को यातायात नियम एवं सायबर अपराध से बचने संबंधी दी जानकारी

 

 

भिलाई। डॉ.अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता एवं सायबर अपराध से बचने हेतु कार्यक्रम के तहत आज दिनांक को चन्दुलाल चन्द्राकर नर्सिग कॉलेज नेहरू नगर भिलाई में उपस्थित कुल-195 छात्र/छात्राएं एवं शिक्षकगण को गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियम के अंतर्गत पैदल चलने के नियम, ओवर टेक करते समय की जाने वाली सावधानियां, सडक संकेत बोर्ड, रोड मार्किग, वाहन कहां पार्क करे, कहा ना करें की जानकारी, वाहन चलाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए (निर्बधन), वाहन चलाने के लिए कौन कौन से दस्तावेज जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले (गुड सेमेरिटन) को कानून द्वारा प्राप्त सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर भविष्य में सदैव यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने परिजनों, रिश्तेदारो कोे यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। ताकि आने वाले समय में दुर्ग जिला यातायात नियमों के पालन ना करने से होने वाली सडक दुर्घटनाओ से मुक्त हो सकें।

कार्यक्रम में आगे सायबर सेल से उपस्थित आरक्षक सुरेश चौबे एवं आरक्षक जावेद खान के द्वारा सोशल साईड पर किसी भी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करने की सलाह दी गई। फेसबुक/ट्यूटर पर जिनके बारे में पूर्ण जानकारी है ऐसे लोगो से ही दोस्ती करने की सलाह दी गई, किसी भी अनजान एवं किसी को भी कभी अपना निजी पासवर्ड शेयर न करें और न हीं अनजान कॉल पर अपनी पर्सनल जानकारी दें मोबाईल पर आये मेसेज/ई-मेल जिसमें आपको लालच के रूप में नगद ईनाम प्राप्त होती है।

ऐसे मेसेज पर दिये गये लिंक को कभी भी ओपन नहीं करना चाहिए साईबर अपराध के संबंध में दी जानकारी को वे अपने माता पिता अपने परिवार, दोस्तों को भी इसकी जानकारी दें ताकि भविष्य में वे किसी भी प्रकार के साईबर अपराध से बच सके। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्या आशुलता मिश्रा एवं शिक्षकगण, यातायात से प्रआर. राजमणी सिंह, आरक्षक तिलक साहू उपस्थित रहें।

Related Posts