तहसील साहू संघ दुर्ग शहर महिला प्रकोष्ठ के द्वारा सावन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…
दुर्ग। तहसील साहू संघ दुर्ग शहर के द्वारा सावन महोत्सव मनाया जिसमें मुख्य अतिथि रमशीला साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास, अध्यक्षता नन्द लाल साहू, जिला साहू संघ दुर्ग, विशिष्ट अतिथि दिव्या कलिहारी तथा विशेष अतिथि यमला साहू आइस कॉल मुंबई सदस्य, पुष्पा देवी साहू, किरण आदिल, राधिका साहू पार्षद प्रेमलता पोषण साहू, शशि द्वारिका साहू, गायत्री साहू, चमेली साहू कुमारी, राकेश भारती साहू, जमुना साहू, इंद्राणी साहू, निर्मला साहू की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
जिसमे मुख्य रूप से आकर्षण में राउत नाचा गेड़ी नृत्य 82 साल के धनी राम ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुर्सी दौड़ फुगिड़ प्रतियोगिता का आयोजन तथा सरप्राइस गेम में छत्तीसगढ़ की जनउला और छत्तीसगढ़ की भाषा मे बोले जाने वाली पहेलियों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और त्योहारों को एक गाने के माध्यम से महिलाओं ने प्रस्तुत किया मुख्य आकर्षण का केन्द्र शिव तांडव की प्रस्तुति ने सारे दर्शकों का मन मोह लिया।
एक नये सन्देश में हर घर तिरंगा सन्देश को भी प्रोत्साहित किआ गया। जिसमें समूह कि महिलाओ ने धान से बने बेच को अतिथियों को पहनाया गया। सावन कुईन मे सरला साहू प्रथम तथा रनरअप नेहा साहू रही। मंच का संचालन तारा व अनिता साहू द्वारा तथा आभार प्रदर्शन तहसील उपाध्यक्ष अनसुइया साहू ने किया।














