भिलाई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक इंदराज सिंह के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण अभियान 2022 के तहत पर्यावरण को हरा भरा व सुरक्षित रखने के लिए सीमान्त मुख्यालय (विशेष सक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई, छत्तीसगढ़ की 167 वीं वाहिनी एवं 17 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा दिनांक 06 अगस्त 2022 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
(1) 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल सीओबी बढ़गांव के कार्यवाहक कंपनी कमांडर निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में बल के सदस्यों मोतीलाल गौर, पटेल ग्राम बडगांव, श्रीमति रोमन साहू अध्यक्ष सामूदायिक महिला केन्द्र बड़गांव के द्वारा महिला सामुदायिक केन्द्र बडगाव व उसके आस पास के इलाके में 320 छायादार व फलदार पौधे लगाया गया।
सीओबी मडागांव में दान सिंह, सहायक कमांडेण्ट की अगुवाई में सीमा सुरक्षा बल जवानों के साथ आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम तार एवं सालेपास के आस पास लगभग 305 पौधे लगाये गये।
सीओबी बडेझारकटा के कार्यवाहक कंपनी कमांडर निरीक्षक हीरा लाल के नेतृत्व में बल के जवानों श्री दुखू नुरेटी अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज एवं आसपास के लगभग 120 विधार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में प्राइमरी स्कूल ग्राम गोडपारा, बडेझारकटा एवं देवीपारा के आस पास इलाके में लगभग 440 छायादार व फलदार पौधे लगाये गये।
सीओबी गुमरीडीह के कार्यवाहक कंपनी कमांडर निरीक्षक मुनीश कुमार की देखरेख में जवानों, 106 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की उपस्थिति में ग्राम कोडे व शासकीय उच्चतर सेकेण्ड्री स्कूल कोर्डे के आस पास लगभग 300 पौधे लगाये
सीओबी भुसकी के कार्यवाहक कंपनी कमांडर निरीक्षक सुरेंदर सिंह के नेतृत्व में बल जवानों 110 ग्रामीणों ने विधार्थियों व अध्यापकों सहित प्राइमरी स्कूल/आंगनवाड़ी केन्द्र, मुरकागुडुम एवं ग्राम भुसकी का स्कूलपारा के आस पास के इलाके में 350 पौधे लगाया गया।
(2) 17 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल 17 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, सीओबी ईरागाव के कार्यवाहक कंपनी कमांडर निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में बल के सदस्यों, नेहरु छात्रावास के शिक्षक एवं बच्चों सहित आसपास इलाके के तमाम ग्रामीणों को उपस्थिति में ग्राम ईरागाव के पंचायत घर के परिसर में एवं नेहरू छात्रावास, ईरागांव व आसपास इलाके में लगभग 210 फलदार एवं छायादार पौधे लगाये।

ज्ञात हो कि सीमा सुरक्षा बल जून महिने से सभी जगहों पर वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगा रही है। सीमा सुरक्षा बल नक्सल अभियान के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी कृत संकल्प है। सीमा सुरक्षा बल हर साल बरसात के मौसम में अपने आसपास के इलाके में वृक्षारोपण का कार्य करती है।

इस अवसर पर जिला कांकेर स्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया साथ ही यह संदेश दिया कि वन एवं पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, उन्हें संरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। सभी को इसके लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सभी को अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरा को समृध्द बनाना चाहिए।















