गुंडरदेही। प्रार्थी सीतारा निषाद सा0 वार्ड क्र0 10 तालाबपार गुण्डरदेही द्वारा शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2020 के रात्रि 08.00 बजे अपने बडे भाई रूपेश के साथ अपने घर के सामने खडा था,पुराने रंजिश के चलते आरोपी संजय एवं विधि से सघर्षरत् बालक द्वारा गालियां देते हुए पहले हाथ मुक्का से मारपीट किया, कि संजय कोसरे को हावी होता देख प्रार्थी अपने घर की ओर भागने लगा कि विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा आस-पास ही रखे बीयर की बोतल को उठाकर घर के अंदर घुसकर सिर पर मारा। सीताराम मौके पर ही लहु लुहान हो गया था, ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही में भर्ती किया गया, जहां पर प्राथमिक ईलाज के पश्चात् उसे उचित ईलाज हेतु हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। आरोपी संजय कुमार कोसरे पिता शंकर कोसरे उम्र 19 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 गुण्डरदेही एवं विधि से संघर्षरत् बालक को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण विवेचना में है।
नाम आरोपी
- संजय कुमार कोसरे पिता शंकर कोसरे उम्र 19 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 गुण्डरदेही
- विधि से संघर्षरत् बालक ।









