BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

Commonwealth Games 2022: भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, टेबल टेनिस में सिंगापुर को हराया

भारत की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में सिंगापुर को हराया…

नईदिल्ली (ए)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंगम में हो रहा है. इसके पांचवें दिन भारत ने टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल जीता। भारत ने फाइनल मैच में सिंगापुर को 3-1 से हराया। भारत के लिए डबल्स में साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए योंग इजाक क्वेक और यू एन कोएन पैंग को हराया. मेन्स सिंगल्स के मुकाबले में हरमीत देसाई ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल दिला दिया।

टीम इवेंट के पहले डबल्स में साथियान और हरमीत की जोड़ी ने 3-1 से जीत दर्ज की. उन्होंने सिंगापुर के यांग येक और यू पेंग की जोड़ी को 13-11, 11-7 और 11-5 से हराया. इसके बाद सिंगल्स के मुकाबले में शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन दूसरे सिंगल्स में भारत ने जीत दर्ज की. इसमें साथियान ने 3-1 से जीत हासिल की. उन्होंने टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई. अंत में हरमीत ने अपना सिंगल्स मैच जीता और भारत को गोल्ड दिला दिया।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू समेत कई हस्तियों ने भारतीय टेबल टेनिस टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1554488262420738050?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554488262420738050%7Ctwgr%5E7ce1d584f8700d13cdf3d9cf1341136b5bcbdf65%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcommonwealth-games-2022-india-win-gold-medal-table-tennis-harmeet-desai-beat-singapore-3-1-in-the-final-2182991

Related Posts