BREAKING

घर-परिवार

नागपंचमी आज: सुबह 5:43 बजे से शुरू नाग पंचमी पूजन मुहूर्त, शिव व सिद्धि योग का अद्भुत संयोग

नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

शिव व सिद्धि योग की अवधि-

नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा।

नाग पंचमी 2022 शुभ मुहर्त-

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे

नाग पंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-

नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।

नाग पंचमी के तीसरा मंगला गौरी व्रत-

इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है।

साभार: हिंदुस्तान

Related Posts