BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्य योजना आयोग में कोविड प्रकोष्ठ गठित, कोविड-19 सहायता पटल वेबसाइट शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग कार्यालय में कोविड प्रकोष्ठ गठित किए जाने के साथ ही कोविड-19 सहायता पटल वेबसाईट शुरू किया गया है। कोविड प्रकोष्ठ का पर्यवेक्षण व नियंत्रण सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के प्रकाश में तथा इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम करने पीड़ित एवं संक्रमित लोगों को राहत पहुंचाने, उनके पुनर्वास से जुड़े कार्यों की जानकारी देने एवं अन्य अनुषंगी कार्यों के लिए राज्य शासन की सहायता करना है। कोविड प्रकोष्ठ द्वारा ’कोविड-19 सहायता पटल’ वेबसाइट शुरू की गई है। इसमें कोरोना डैशबोर्ड, क्वॉरंटाइन निर्देशिका, स्वास्थ्य विभाग एवं गृह विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित अद्यतन सूचनाएं उपलब्ध करायी जा रही है। यह वेबसाइट यूजर फ्रेंडली एवं उपयोगी है। जनसंचार एवं सोशल मीडिया के माध्यमों से भी कोविड-19 एवं इससे निपटने के लिए किए गए शासकीय प्रयासों की जानकारी प्रकोष्ठ द्वारा दी जा रही है। कोविड प्रकोष्ठ के कार्यों के संपादन के लिए यूनिसेफ एवं यूएनडीपी द्वारा अस्थायी तौर पर कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराया गया है। यह कोविड प्रकोष्ठ राज्य योजना आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित विभागों की कार्य क्षमता एवं उपलब्ध मानव संसाधन की कार्य दक्षता में वृद्धि के लिए आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन देने का कार्य भी कर रहा है।

Related Posts