BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, महापौर निर्मल कोसरे के आमंत्रण पर दी सहर्ष स्वीकृति

भिलाई-3। चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से देवबलोदा के कल्चुरी कालीन शिव मंदिर के लिए निकलने वाली कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल शामिल होंगे। महापौर निर्मल कोसरे के आमंत्रण पर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री बघेल हजारों कांवड़ियों के साथ पैदल देवबलोदा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
महापौर निर्मल कोसरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मानसरोवर कालोनी भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल से मुलाकात कर उन्हें 01 अगस्त को सावन माह के तीसरे सोमवार पर निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। श्री बघेल को महापौर ने चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से देवबलोदा स्थित पुरातत्व कल्चुरी कालीन शिव मंदिर तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की रुपरेखा बताई।

जिसपर उन्होंने सभी कांवड़ियों के साथ पैदल देवबलोदा जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने की सहमति जताते हुए महापौर और उनकी पूरी टीम को इस आयोजन के सफलता की कामना के साथ अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, देव कुमारी भलावी, एस. वेंकट रमना, एम. जॉनी, मनोज डहरिया, भूपेंद्र वर्मा, मनीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, लावेश मदनकर, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।

Related Posts