BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिखा साहू को मिला बेस्ट इंटरनेशनल फैशन आइकॉन मॉडल 2022 का खिताब

भिलाई। दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स आर्गनाइजेशन 2022 का आयोजन दुबई के होटल हफ्तूर ग्रैंड रिसॉर्ट में किया गया था। इस अवार्ड के लिए फिल्म जगत से सेलिब्रिटीज राखी सावंत, गोहर खान, अर्जुन बाफना, अफसाना खान और भी बहुत से सेलिब्रिटीज अवार्ड के लिए आए हुए थे। वही हमारे छत्तीसगढ़ से शिखा साहू का भी नाम चुना गया। शिखा साहू को बेस्ट इंटरनेशनल फैशन आइकॉन मॉडल 2022 के खिताब से सम्मानित किया गया।

शिखा एसएस फाउंडेशन की संस्थापक और साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष भी है। इस अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि याकुब मउसा जी थे जो कि दुबई के बहुत बड़े उद्योगपति और अबदुलला ग्रुप के संस्थापक भी है और प्रहलाद मोदी जो कि प्रधानमंत्री के छोटे भाई हैं। इस अवार्ड शो के आयोजक कल्याण थे।

इस अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई शहर महापौर नीरज पाल, एस. एस. फाउंडेशन के सभी सदस्यों और पूरे छत्तीसगढ़ वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। शिखा साहू ने कहा कि दुबई का यह अवार्ड नारी शक्ति के लिए एक अलग पहचान है।

Related Posts