BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय मजदूर संघ ने BSP के यूनियन चुनाव में किया बड़ा उलटफेर: 414 वोट से दर्ज की जीत, इंटक को दूसरा और सीटू को मिला तीसरा स्थान

भिलाई। शनिवार 30 जुलाई को भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन की मान्यता चुनाव में भिलाई मजदूर संघ (BMS) ने बड़ी उलटफेर करते हुए देर रात जीत हासिल कर लिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनियन मान्यता चुनाव में पहली बार बीएसपीकर्मियों ने बीएमएस को अपना प्रतिनिधि चुना है। शनिवार की देर रात आये परिणाम में इंटक को दूसरा और सीटू को तीसरा स्थान से संतुष्ट होना पड़ा।

निर्वाचन अधिकारी चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी सीएलसी आरके पुरोहित की निगरानी में वोटों की गिनती शनिवार की रात 8:00 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के (एचआरडीसील मानव संसाधन विकास केंद्र भवन में प्रारंभ हुई । सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की गिनती शुरू की गई जिसमें सीटू को चार एवं बीएमएस को 2 मत मिले थे। इसके पश्चात मतों की गिनती के लिए मत बेटियां खोली गई एवं 50-50 के बंडल सभी यूनियन प्रतिनिधियों के समक्ष बनाए गए।

मतगणना स्थल एवं मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी
कराई गई। ताकि किसी तरह का आरोप न लग सके। निष्पक्ष
मतगणना के लिए चुनाव अधिकारी ने खुद मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। बीएसपी प्रबंधन की तरफ से सीजीएम पर्सनल निशा सोनी, आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर, जीएम पर्सनल शीजा मैथ्यू, डीजीएम इंफोर्समेंट केके यादव आदि की ड्यूटी लगाई गई थी।

निर्वाचन अधिकारी आर के पुरोहित के द्वारा देर रात्रि घोषित किए गए परिणाम के अनुसार पहली बार युवा पदक पदाधिकारियों की टीम भारतीय मजदूर संघ को इस मान्यता चुनाव में विजय घोषित किया गया। कुल 13422 मतों में से कुल 11612 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें से विजय भारतीय मजदूर संघ को कुल 3584 मत मिले। देर रात्रि घोषित किए गए चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे। वही जीत के बाद विजयी पदाधिकारियों ने बीएसपी के कई डिपार्टमेंट में जा जा कर बधाई दी और आभार व्यक्त किया।

जानिए किसे मिला कितने वोट
BMS- 3584
INTUC- 3170
CITU – 2981
BWU – 1083
LOIMU-377
HMS- 296
AITUC-64
Invalid – 43
Total-11612

Related Posts