BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पश्चिम बंगाल में एक और कैशकांड: तीन कांग्रेसी विधायक भारी मात्रा में कैश के साथ लिए गए हिरासत में, काउंटिंग मशीन से होगी नकदी की गिनती

तीन कांग्रेसी विधायकों को हावड़ा पुलिस ने हिरासत में लिया है, इन विधायकों की कार से पुलिस ने भारी नकदी बरामद की है….

 

कोलकाता (ए)। झारखंड के जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायकों को पश्चिम बंगाल ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है. ये सभी एक गाड़ी में सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे. शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया. गाड़ी की तलाशी शुरू हुई. गाड़ी में भारी मात्रा में कैश रखा हु।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं. उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोका गया. कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी थे. गाड़ी के अंदर बेहिसाब नकदी मिली है।

काउंटिंग मशीन से होगी नकदी की गिनती एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि नकदी कितनी है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है. बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी. उन्हो‍ंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड भी लगा हुआ था. मामले की जांच जारी है।

बीजेपी ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप इस मामले पर बीजेपी  झारखंड के महासचिव आदित्य साहू का कहना है कि जब से गठबंधन की सरकार सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी. वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया इसलिए ये अब सामने आया।

 

Related Posts