भारत ने जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय एकदिवसीय टीम का ऐलान का दिया है, शिखर धवन एक बार फिर से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिखर धवन एक बार फिर से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इस सीरीज से बडे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी भी टीम में नहीं हैं। धवन ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और कैरेबियाई धरती पर पहली बार वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए वनडे टीम में तेज गेंदबाज दीपक चाहर की वापसी हुई है। वह आईपीएल 2022 के समय चोटिल हो गए थे और तब से क्रिकेट से दूर थे। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर 18 से 22 अगस्त तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
भारत की वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
#TeamIndia for 3 ODIs against Zimbabwe: Shikhar Dhawan (Capt), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, Deepak Hooda, Rahul Tripathi, Ishan Kishan (wk), Sanju Samson (wk), Washington Sundar, Shardul Thakur, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Avesh Khan, Prasidh Krishna, Mohd Siraj, Deepak Chahar.
— BCCI (@BCCI) July 30, 2022















