BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़के को भगाकर गुप्त स्थान में ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाली आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

17 वर्षीय नाबालिग बालक को भगाकर गुप्त स्थान में ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाली आरोपिया जूही डोम को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर। थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकका 17 वर्षीय नाबालिग लड़का दिनांक 08.11.2021 के रात्रि में बिना किसी को बताये कहीं चला गया, कोई अज्ञात व्यक्ति इसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 27.07.2022 को अपहृत बालक के पिता द्वारा अपने बालक को लाकर पेश करने पर दस्तयाब किया गया। अपहृत बालक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 08.11.2021 को आरोपिया जूही डोम उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के अज्ञात ईंट-भट्ठा में गई एवं वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की है।

थाना पत्थलगांव द्वारा पता-तलाश कर आरोपिया जूही डोम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार की। आरोपिया जूही डोम उम्र 22 साल निवासी बागबहार क्षेत्र को दिनांक 28.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपिया को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, म.आर. 635 पूनामनी, आर. 225 सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना पत्थलगांव में आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र. 42/2022 धारा 363, 365, 370(क)(1), 370(4) भा.द.वि. एवं 5, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।

Related Posts