ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से मेडल जीतने वाले पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं, नीरज की शुरुआत निराशाजनक रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की…
नईदिल्ली (ए)। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2003 के बाद से भारत के खाते में कोई मेडल नहीं आया था और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने यह सूखा खत्म करते हुए जेवलिन थ्रो का सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरज ने शानदार तरीके से फाइनल्स में जगह बनाई थी, लेकिन यहां उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे अटेम्प्ट तक ऐसा लग ही नहीं रहा था कि नीरज कोई मेडल जीत पाएंगे, लेकिन चौथे अटेम्प्ट में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए भारत के लिए मेडल पक्का किया।
नीरज चोपड़ा का पहला अटेम्प्ट फाउल रहा और दूसरे और तीसरे अटेम्प्ट में उनका जेवलिन क्रम से 82.39 और 86.37 मीटर का ही फासला तय कर पाया। नीरज के पास इसके बाद दो ही अटेम्प्ट बचे थे, जिसमें उन्हें कमाल दिखाना था। चौथे अटेम्प्ट में नीरज के जेवलिन ने 88.13 मीटर का फासला तय किया और यहां से भारत का मेडल लगभग पक्का हो गया था।
नीरज का पांचवां अटेम्प्ट फाउल रहा। वहीं एंडरसन पीटर्स ने जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपने आखिरी अटेम्प्ट में 90.54 मीटर दूर जेवलिन फेंका था। भारत की ओर से यह महज दूसरा वर्ल्ड एथलेटिक्स मेडल है। 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में ब्रोन्ज मेडल अपने नाम किया था।
Here's that moment when Neeraj Chopra created history, becoming the first 🇮🇳 man to medal at the Athletics World Championships. After one of his worst starts to a competition this season, he was out of the podium after three throws before throwing 88.13m that secured him a 🥈 pic.twitter.com/Pr9L0jgip5
— jonathan selvaraj (@jon_selvaraj) July 24, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की महान उपलब्धि। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह खास पल है। आगामी टूर्नामेंटों के लिए नीरज को शुभकामना।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1551051269397446657?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1551051269397446657%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fnational%2Fstory-neeraj-chopra-win-silver-medal-world-athletics-championships-pm-narendra-modi-congratulates-6835903.html















