BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CBSE की परीक्षा में शारदा विद्यालय रिसाली का परीक्षा परिणाम रहा बेहतरीन, चेयरमैन ने छात्रों और शिक्षकों को दी बधाई

भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2022 दिनांक 22.07.2022 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय , रिसाली ने हमेशा की तरह ’’ कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा ’’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2021-22 में इस विद्यालय के कुल 115 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा।

दीक्षा शर्मा 91.2% (जीव विज्ञान शाखा ) प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रही। इसी के साथ पूनम 88.8% (जीव विज्ञान शाखा ) लेकर द्वितीय स्थान पर एवं तृतीय स्थान पर काजल वर्मा 80.8% (जीव विज्ञान शाखा ) पर रही । देवेन्द्र कुमार साहू 82% (गणित शाखा )ं आदित्य वर्मा 80.4% (गणित शाखा), गीतांजली 88% (वाणिज्य शाखा ) लक्ष्मी साहू 85.8% ( वाणिज्य शाखा ) अंक प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया है। अंग्रेजी में 93, पी.ई. में 96 , भौतिक में 90 , गणित में 95 , हिन्दी में 95 , रसायन में 95,ं जीव विज्ञान में 97 , अर्थशास्त्र में 86 , एकाउन्टस में 89, बिजनेस स्टडी में 92 एवं कम्पयूटर सांइस में 86 सर्वोत्तम अंक रहे ।

इसी कड़ी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 2022 दिनांक 22.07.2022 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय , रिसाली ने हमेशा की तरह ’’ कम व्यय, सर्वोत्त्म शिक्षा ’’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2021-22 में इस विद्यालय के कुल 138 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत् रहा।

रौशन चन्द्राकर 94.8% प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रहे। इसी के साथ प्रिंयका राठी 94% ए स्नेहिल प्रधान 94% द्वितीय स्थान पर एवं तृतीय स्थान पर प्रांजल गजपाल 93.6% पर रहे। चतुर्थ स्थान पर यामिनी 93% पांचवे स्थान पर रूचि छुरा 92.8% छठवें स्थान पर अनुराग देवांगन 92.6%, सातवें स्थान पर आयुष ओम प्रकाश साहू 91% आठवें स्थान पर मानस वर्मा 90.4% नौवें स्थान पर यशिका चंद्राकर 90%, एवं दसवें स्थान पर प्रेरणा साहू ने 89.6% अंक प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया है। अंग्रेजी में 99, गणित में 98 , हिन्दी में 98, विज्ञान में 95 , सामाजिक विज्ञान 98 एवं इंफॅारमेशन टेक्नोलॉजी 99 सर्वोत्तम अंक रहे।

उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्या एवं संबंधित शिक्षको को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा, एव प्राचार्या सुतापा सरकार हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, , सीनियर मिस्ट्रेस रंजनी एम.आर., सीनियर एक्टीविटी इंचार्ज पूजा बब्बर , शिक्षक – शिक्षिकाओं में निशा गुप्ता, मीना शर्मा , पी.विनी, डॉली , रूना दास, अनुपमा सिंह ,निकिता वमनकार अवनी चौरसिया , चारू श्री शर्मा ,विनीता सिंह एवं अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों कोे बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related Posts