भिलाई। श्री बांके बिहारी महिला समिति एवं अग्रवाल महिला समिति भिलाई के सौजन्य से अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में श्री शिव महापुराण का भक्तिमय आयोजन जारी है। पावन अष्टम दिवस पर शुक्रवार को पावन कथा की बेला में व्यास पीठ पर विराजमान राष्ट्रीय संत राजेंद्र महाराज की अमृत वाणी से शिव कथा महिमा की अमृतधारा फूट पड़ी। भक्तों के उमड़ते समूह के बीच राजेंद्र महाराज ने मुख्य रूप से शिव पुराण के उमा खंड रामेश्वर जी की स्थापना, रावण को आचार्य पद पर अभिषिक्त करना और श्रीराम को लंका विजय प्राप्ति के प्रसंग पर सविस्तार जानकारी दी। राजेंद्र महाराज ने इस दौरान भक्तों से रूबरू होते हुए कहा कि जीवन के समस्त कारणों का दुख-दरिद्र या पाप,ताप व संताप का हरण निवारण मात्र शिव भक्ति से ही संभव है। शिव की शरण में भक्त एक बार तन-मन और धन से समर्पित होकर अपने पूरे जीवन को सफल कर सकता है।
उन्होंने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अलग-अलग फल प्राप्त होता और सोमनाथ के दर्शन पर रूप की प्राप्ति होती है। राजेंद्र महाराज ने कहा कि मल्लिकार्जुन भगवान के दर्शन करने से दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है। महाकाल के दर्शन से जीवन के प्राण संकटों से मुक्ति व मृत्यु पर विजय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से ज्ञान व विद्या प्राप्ति होती है। बाबा धाम बैजनाथ का दर्शन करने से रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है। भीमाशंकर के दर्शन करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। केदारनाथ के दर्शन मात्र मुक्ति प्राप्त होती है।
श्री रामेश्वर के दर्शन से शत्रु पर विजय प्राप्त करने की शक्ति प्राप्त होती है। घृष्णेश्वर भगवान के दर्शन करने से गोदान करने का फल प्राप्त होता। आयोजन में मंगलकरण पान्डेय, प्रभुनाथ मिश्रा,आचार्य राजेश शास्त्री, आचार्य जयप्रकाश शास्त्री, पंडित देवेंद्र, दीपक और अनूप,अजय दुबे का विशेष सहयोग है।आयोजकों ने बताया कि शनिवार 23 जुलाई को कथा के उपरांत विश्राम दिवस रहेगा। इस अवसर पर दोपहर 2:30 से 6:00 बजे तक कथा होगी। वहीं सुबह के समय आयोजन स्थल पर दिव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग का निर्माण होगा।
इस दौरान कई जोड़े बैठ कर रुद्राभिषेक का आनंद प्राप्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि गन्ने का रस, दूध,अनार, शहद, गंगाजल, गुलाब जल व नारियल का जल सहित से अनेक अनेक पदार्थों से भगवान शिव को स्नान करके प्रसन्न किया जाता है।
इस दौरान 1500 रुद्राक्ष माला की मनका राजेंद्र महाराज द्वारा प्रदान की जाएगी, जो जो साक्षात शिव स्वरूप होगा। इसे रुद्राभिषेक के समय अभिमंत्रित किया जाएगा। रुद्राक्ष की व्यवस्था करने वाले मुख्य यजमान संगीता-नेमी चंद्र अग्रवाल आज के पूजन यजमान शारदा-प्रदीप सिंघानिया, प्रियंका-श्रीकांत अग्रवाल रहे।
वहीं पूजन के मुख्य यजमान बांके बिहारी महिला समिति अध्यक्ष प्रेमा-राजेंद्र गर्ग, इति-जगदीश धुर्वे,मंजू प्रभुनाथ बैठा, सुशीला गोपाल केसरवानी, उषा-संतु अग्रवाल, आशा-कैलाश अग्रवाल, माया-राम भगत अग्रवाल, बीना-संतोष अग्रवाल, प्रेमलता-रामनाथ अग्रवाल, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष सरला अग्रवाल व समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे और दिव्य आरती पूजन व अभिषेक का आनंद प्राप्त किया।
आयोजकों ने अपील की है कि 23 जुलाई को सभी भक्तगण शिव पुराण का पूजन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अपील की है कि द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन जरूर करें। इस दिन वृंदावन के कलाकारों के द्वारा आकर्षक झांकियों का दर्शन भी होगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग के यजमान बनने प्रेमा-राजेंद्र गर्ग व इति धुर्वे से संपर्क कर सकते हैं।















