
बालोद। थाना गुण्डरदेही में छेड़छाड़ के दो अलग अलग मामले में दिनांक 17 अगस्त को आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। थाना क्षेत्र में निवासरत दो अलग अलग महिलाओ ने थाना आकर अलग अलग घटना दिनांक को आरोपियों के विरुद्ध लिखित में रिपोर्ट कराया जिसमे घुटखा मांगने के बहाने दुकान में आकर छेड़ खानी की,जबकि दूसरे मानले में महिला द्वारा मारपीट कर छेड़खानी संबंधी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी हरिराम निषाद व आरोपी राकेश कुमार कामड़े फरार थे। जिन्हें गुण्डरदेही पुलिस द्वारा दिनांक 17 अगस्त को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।
आरोपी गण
1)हरिराम निषाद पिता बिहारी लाल निषाद 46 साल ग्राम गूरेदा।
2) राकेश कुमार कामड़े पिता रमेश कुमार कामड़े 24 साल निवासी पिनका पार









