BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा: अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखें विजेताओं की लिस्ट

अजय देवगन को तन्हाजी के लिए और सूर्या को सोरारई पोटरु के लिए अवॉर्ड दिया गया…

नईदिल्ली (ए)। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। कोविड -19 की वजह से देरी होने के कारण इस साल के समारोह ने कई श्रेणियों में 2020 की फिल्मों को भी सम्मानित किया. इस साल अजय देवगन को ‘तान्हाजी: द अनसंग वारियर’ के लिए और सूर्या को ‘सोरारई पोटरु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. वहीं अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. अभिनेत्री को ‘सोरारई पोटरु’ के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यहां देखे विजेताओं की लिस्ट…

अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अजय देवगन को तन्हाजी के लिए और सूर्या को सोरारई पोटरु Soorarai Pottru के लिए अवॉर्ड दिया गया.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालमुरली, सोरारई पोटरु Soorarai Pottru

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: तन्हाजी

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सोरारई पोटरु

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सची Sachy, अय्यप्पनम कोशियुम

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन, अय्यप्पनम कोशियुम

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली, शिवरंजनियुम इनम सिला पेंगलुम

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अला वैकुंठपुरमुलु, एस थमानी

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: राहुल देशपांडे को एमआई वसंतराव और अनीश मंगेश गोसावी को टकटक के लिए

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड नंचम्मा को

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: नंचम्मा, अय्यप्पनम कोशियाम

बेस्ट लिरिक्स: साइना, मनोज मुंतशिर

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: डॉलू, एमआई वसंतराव और मलिक

बेस्ट कोरियोग्राफी: नाट्यम

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: अविजात्रिक

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: तन्हाजी

सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन: कप्पेला

सर्वश्रेष्ठ संपादन: शिवरंजिनियम इनम सिला पेंगलुम

बेस्ट मेकअप: नाट्यम

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सोरारई पोट्रु, सुधा कोंगारा और मंडेला, मैडोन अश्विन

स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म: Toolsidas Junior

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फीचर फिल्म: Dollu

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फीचर फिल्म: Thinkalazhcha Nishchayam

सर्वश्रेष्ठ तमिल फीचर फिल्म: Sivaranjiniyum Innum Sila Pengalum

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फीचर फिल्म: Colour Photo

सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फीचर फिल्म: Dada Lakhmi

सर्वश्रेष्ठ दिमासाफीचर फिल्म: Samkhor

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: Avijatrik

अनुराग ठाकुर को सौंपी थी रिपोर्ट

इससे पहले शुक्रवार को फिल्म निर्माता विपुल शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय जूरी ने सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी और 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर अपनी रिपोर्ट सौंपी. एएनआई को पुरस्कारों के बारे में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं सभी जूरी सदस्यों और उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिनके काम की समीक्षा की गई और उनको बधाई देना चाहते हैं जिन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि इस साल हम 68 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आयोजित करेंगे क्योंकि हम दो साल तक कोरोना की वजह से पुरस्कार नहीं दे पाये थे.”

Related Posts