प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न परिसरों में ईडी की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है…
कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी ने रेड किया है। कई घंटों की छापेमारी के दौरान ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये बरामद किया है. इसके अलावा 20 मोबाइल भी बरामद हुए हैं. जिसका उद्देश्य और उपयोग के बारे में ईडी जानकारी जुटा रही है. ईडी को मौके से 2 हजार और 5 सौ के इतने नोट मिले हैं कि नोटों का पहाड़ जैसा बन गया है. ईडी ने नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई है।
ईडी की रेड जारी: बता दें, प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न परिसरों में ईडी की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है. अर्पिता मुखर्जी पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं. छापेमारी को लेकर ईडी ने कहा है कि धन के एसएससी घोटाले से जुड़े होने का संदेह है।
20 करोड़ हुए हैं बरामद: नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि इसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगवाना पड़ा. वहीं, ईडी ने ये भी कहा कि अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिसके उद्देश्य और उपयोग का पता लगाया जा रहा है. ईडी ने अपने बयान में कहा गया कि ईडी ने चटर्जी के अलावा शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के परिसरों पर छापा मारा।
ED is carrying out search operations at various premises linked to recruitment scam in the West Bengal School Service Commission and West Bengal Primary Education Board. pic.twitter.com/oM4Bc0XTMB
— ANI (@ANI) July 22, 2022
दो मंत्रियों के घर छापेमारी: इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज यानी शुक्रवार सुबह सात बजे पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा था. राज्य के एक अन्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के घर पर भी ईडी ने रेड किया. इसके अलावा ईडी की टीम ने इनके 13 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की।















