भिलाई। प्रवि उन्नयन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान चलाया जा रहा है। फाउंडेशन के सदस्य इस अभियान में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। अभियान को बढ़ावा देते हुए शनिवार को प्रवी उन्नयन वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवम अध्यक्ष प्रकाश महोबिया एवं उनके सहयोगी संजय बुंदेला के फॉर्महाउस कौशल गार्डन कचांदुर में पौधरोपण किया।
उन्होंने फलदार पौधा लगाकर फाउंडेशन के उपस्थित सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने फाउंडेशन के इस अभियान को पर्यावरण संतुलित रखने में सार्थक बताया। श्री महोबिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें छाया और फल-फूल देते हैं, बल्कि जीवनोपयोगी ऑक्सिजन देते हैं। हमारे आसपास जितने ज्यादा पेड़ होंगे, वातावरण उतनी ही शुद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को अपने जीनवनकाल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। फाउंडेशन से जुड़े राहुल रॉय ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से पिछले कई दिनों से शहर में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर पांच सौ से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में प्रवि उन्नयन वेलफेयर फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी पूरा सहयोग दे रहे हैं।
हर बार बरसात के मौसम में यह अभियान चलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रकाश महोबिया के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें फाउंडेशन के राहुल राय, अंकित गौड़, आदर्श सिंह गौर, टिमेश देवांगन, चित्रारेखा देशमुख, अक्षय तरार और राहुल देवांगन की मुख्य भूमिका रही। सभी ने इस कार्यक्रम को सम्पन्न करने अपना योगदान दिया।

विडियो















