BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अंतरराष्ट्रीय संगीत समागम नेपाल में सिंगर पूर्वा श्रीवास्तव एवं प्रियश श्रीवास्तव ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, आईजी ने किया सम्मानित

दुर्ग। पिछले दिनों नेपाल में हुए 8th इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल काठमांडू नेपाल में इंटरनेशनल संगीत श्री 2022 मे गायिका पूर्वा श्रीवास्तव एवं उसके भाई प्रियश श्रीवास्तव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इनके पिता सहायक उप निरीक्षकश्री यशवंत श्रीवास्तव थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग में पदस्थ हैं इस सफलता पर उन्हें दुर्ग रेंज के आईजी बीएन मीणा ने सम्मानित किया तथा बच्चों से संगीत के विषय में चर्चा की और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वही दुर्ग जिला एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल, महासमुंद एसपी भोज राम पटेल एवं कोरिया एसपी त्रिलोक बंसल एवं धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर, ग्रामीण एएसपी दुर्ग अनंत साहू, शहर एएसपी दुर्ग संजय ध्रुव, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौड़ एवं निरीक्षक राजेंद्र यादव थाना अमलेश्वर, निरीक्षक बृजेश कुशवाहा थाना गुढ़ियारी, निरीक्षक एसएन सिंह थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, निरीक्षक लोमेश सोनवानी, एएसआई नागेंद्र बंछोर, रीडर अनूप साहू, थाना अमलेश्वर के स्टाफ तथा छत्तीसगढ़ मंच, संगीत प्रेमीयों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Related Posts