नारायणपुर। दिनाँक 13-07-2022 की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कलेक्टोरेट मार्ग में एक बाइक और एक स्कूटी आपस में भीड़ गई, जिसमे दोनों वाहन चालक को गंभीर चोट आई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपने नियमित कार्यालयीन कार्य करके बंगले जा रहे थे, इसी दौरान जिला हॉस्पिटल के सामने हुए दुर्घटना को देखते ही आईपीएस सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक (नारायणपुर) ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए स्वयं अपने स्टाफ के साथ घायलों को अपने वाहन मे बैठाकर जिला अस्पताल, नारायणपुर ले गए जहाँ उन्होंने अपने ड्राइवर और अस्पताल स्टाफ के साथ घायलों को स्ट्रेचर में लिटाकर भर्ती कराया।
एसपी सदानंद कुमार ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया तथा डॉक्टरों द्वारा विलंब होने से स्थिति गंभीर हो सकती थी बताए।
घायल वाहन चालकों में राकेश कुमार कांगे, (38 वर्ष) जेडी कॉलोनी नारायणपुर को सिर में चोट आई है वहीं अर्जुन नाग (55 वर्ष), ग्राम महका-नारायणपुर के पैर में चोट आई है।















