देवघर पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने शॉर्टकट की राजनीति करने वालों से सचेत रहने की अपील की, कहा कि जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर आधारित हो जाती है, उसका एक ना एक दिन शॉट सर्किट भी हो ही जाता है, इसलिए इससे बचें, साथ ही बाबाधाम को स्वच्छ रखने की अपील लोगों से की…
देवघर (ए)। देवघर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबाधाम को स्वच्छ बनाए रखने की अपील लोगों से की। इस दौरान लोगों से स्वच्छता का संकल्प लेने का भी आह्वान किया. वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने शॉर्टकट की राजनीति करने वालों से सावधान रहने की अपील की. कहा कि शॉर्टकट की राजनीति देश को तबाह कर देती है. भारत में हमें ऐसी शॉर्टकट अपनाने वाली राजनीति से दूर रहना है. शॉर्टकट वालों को न मेहनत करनी पड़ती है और न ही उन्हें दूरगामी परिणामों के बारे में सोचना पड़ता है।
शॉर्टकट की राजनीति के बहाने विपक्ष पर निशाना देवघर कॉलेज ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बहुत बड़ी सच्चाई है कि जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर आधारित हो जाती है, उसका एक ना एक दिन शॉट सर्किट भी हो ही जाता है. कहा कि आज हमारे देश के सामने एक ऐसी चुनौती आ खड़ी हुई है, जिसे हर देशवासी को जानना और समझना है. ये चुनौती है शार्टकट की राजनीति की. बहुत आसान होता है लोक लुभावने वादे करके और शार्टकट अपनाकर लोगों से वोट बटोर लेना।
शॉर्टकट की राजनीति करने वाले कभी नहीं बनाएंगे एयरपोर्ट उन्होंने कहा कि शॉर्टकट की राजनीति करने वाले कभी नये एयरपोर्ट नहीं बनवाएंगे. कभी नये आधुनिक हाईवेज नहीं बनवाएंगे. वहीं, शॉर्टकट की राजनीति करने वाले कभी एम्स नहीं बनवाएंगे. हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लिए मेहनत नहीं करेंगे।
विपक्ष पर निशाना पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता भाव के कारण जो लंबे समय तक जो सरकारों में रहे, उनकी प्राथमिकता सत्ता पाना होती है. सेवा कभी उनकी प्राथमिकता नहीं रही. कहा कि कुछ सरकारें होती हैं, जिसके दिल में सेवा भाव नहीं सत्ता भाव भर जाता है. जबकि एनडीए की सरकार गरीबों की सेवा की भावना से उनके लिए जी-जान से काम कर रही है।
बाबाधाम को स्वच्छ रखने का आह्वान पीएम मोदी ने बाबाधाम को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान लोगों से किया. उन्होंने लोगों से बाबाधाम को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया, ताकि जो भी पर्यटक यहां आए, वो यहां की यादें को संजों कर ले जाएं. उन्हें लगे की बाबानगरी स्वच्छता के मामले में मिसाल पेश करती है. कहा कि देवघर की पावन धरती पर आकर अभिभूत हूं. एक तरफ बाबा का आशीर्वाद और दूसरी तरफ ईश्वर का रूप जनता जनार्दन का आशीर्वाद कितनी बड़ी शक्ति देते हैं, ये आप भी जानते हैं और मैं भी. अभी कुछ समय पहले मुझे पूज्य बाबा के चरणों में जाकर दर्शन और पूजन का मौका मिला।
देश के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा नगरी देवघर में की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, बनाया रिकॉर्ड@PMOIndia @narendramodi @BJPLive @JharkhandBJP @DCDeoghar @HemantSorenJMM @ashish_deep pic.twitter.com/nUxiFqyrb5
— GURU SWARUP MISHRA (@guruswarup4U) July 12, 2022
हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयों की योजनाओं को भी बाबा और जनता के चरणों में अर्पित किया. कहा कि आज हम उस कार्य संस्कृति को लाए हैं, उस राजनीतिक संस्कृति को लाए हैं, उस गवर्नेंस के मॉडल को लाए हैं जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं. पहले की सरकारों में योजनाओं की घोषणा होती थी, फिर एक दो सरकार जाने के बाद एक-दो पत्थर लगा कर जाता था. पत्थर लटकता रहता था. दो-चार सरकारें चलने के बाद कोई और आते और फिर वो ईंट लगाते थे. लेकिन, केंद्र की सरकार विकास को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है।















