BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टूर्नामेंट 2021-22 मे छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम की कप्तान डॉ. अंजुम रहमान और मैनेजर अंजली बहार सहित अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टीम की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों कुमारी चेतना ध्रुव, भावना गुप्ता, मोनिका बैरागड़़े, हर्षा साहू, श्वेता शिंदे, सविता चंद्राकर, रीठा साहू, संजू साहू, चंद्रावती,  यामिनीश उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती गौठानों की गतिविधियों पर  प्रकाशित पुस्तिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में राज्य के सीमावर्ती गांवों में निर्मित गौठान की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में गौठानों में पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गतिविधियों के साथ-साथ वहां पशुधन के चारे एवं पानी के प्रबंध, महिला स्व-सहायता समूहों की आयमूलक गतिविधियों का समावेश किया गया है।

गौठान और गोधन न्याय योजना राज्य से सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों के जीवन स्तर में आए बदलाव को भी पुस्तिका में उल्लेखित किया गया है। इस पुस्तिका में गौठानों से संबंधित समाचारों की क्लिपिंग भी शामिल की गई है।
इस अवसर पर पुस्तिका के सम्पादक आलोक चंद्राकर सहित राजेंद्र चंद्राकर, विश्वजीत, जावेद चौहान, गोपी पाटकर, सागर डोंगरे, आत्मजीत साहू, लीलाकांत, अनंत सिंह, देवेश और चरणजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Related Posts