महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद यह पीएम मोदी से पहली मुलाकात है…
Sarnath express news
नईदिल्ली (ए)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली बैठक है. शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मांगा. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इससे पहले शिंदे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को समझने और महाराष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करेंगे. शिंदे ने कहा कि मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेस वे, शहरों में मेट्रो टेन और सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए खेतों में तालाब बनाने जैसी उन कई परियोजनाओं को त्वरित गति से पूरा किया जाएगा, जो फडणवीस ने शुरू की थीं, लेकिन उद्धव ठाकरे नीत सरकार के कार्यकाल में इनमें देरी हुई।
इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की, जिसमें सत्ता साझेदारी की व्यापक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया. वहीं, शिंदे ने अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे के मध्यावधि चुनाव कराने के आह्वान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राज्य सरकार मजबूत है और 288 सदस्यीय विधानसभा में उसे 164 विधायकों का समर्थन है, जबकि विपक्ष के पास सिर्फ 99 विधायक हैं।
संवाददाता सम्मेलन में जब फडणवीस से उपमुख्यमंत्री पद पर उनकी पदावनति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के नाखुश होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता खुश हैं कि 2019 में उनके साथ हुए अन्याय को सुधारा गया है. फडणवीस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं क्योंकि स्वाभाविक सहयोगी भाजपा और शिवसेना ने एमवीए गठबंधन को हटाकर सरकार बनाई है. फडणवीस ने कहा, यह बिल्कुल स्पष्ट है। मुख्यमंत्री नेता हैं. हम इस सरकार को सफल बनाने की दिशा में काम करेंगे।
महाराष्ट्राचे मुख्यमंत्री @mieknathshinde
आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis
यांनी आज पंतप्रधान @narendramodi यांची भेट घेतली.@CMOMaharashtra pic.twitter.com/osNhFcgryR— PMO India (@PMOIndia) July 9, 2022















