दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने आज धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर न्यू बस स्टेण्ड स्थित नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स एवं रायपुर नाका स्थित दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मनीष यादव मौजूद थे।श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दवाइयों के बिक्री से संबंध में जानकारी ली गई साथ ब्रिकी से संबंधित रजिस्टर की जांच की मेडिकल संचालक से कहा ग्राहकों को दवाई का बिल अवश्य दे। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने चर्चा में बताया कि मेडिकल में सस्ती और उच्च क्वालिटी की दवाइयां मिलने से हमारा विश्वास बढ़ा है और दवा की जरूरत होने पर हम सभी जरूरत मंद धनवंतरी मेडिकल स्टोर की ओर रुख कर रहे हैं।
मेडिकल स्टोर पहुचे ग्राहकों ने आयुक्त को निरीक्षण के दौरान चर्चा में बताया कि अच्छा हुआ जो धनवंतरी मेडिकल स्टोर दुर्ग शहर में खुल गया है नजदीकी स्थलों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से सस्ती दवाई खरीदने की राह और आसान हो गई है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही है और यह सब संभव हुआ है।
धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 58 प्रतिशत छूट के साथ दवा मिल रही है और 251 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है।















