BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के पदाधिकारियों ने भिलाई चरोदा निगमायुक्त से की मुलाकात

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर से दिनांक 8-7-2022 को शहर के व्यापारियों/ व्यवसायियों ने अजय भसीन के नेतृत्व में मुलाकात की। बैठक में अनेक मुद्दों पर व्यापारियों ने आयुक्त श्री राठौर से चर्चा की साथ ही वर्तमान में शासन द्वारा प्लास्टिक पदार्थों पर की जा रही कडाई और प्रतिबंध संबंधी विषय पर चर्चा की गई।

निगम आयुक्त श्री राठौर ने बताया की शहर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने प्लास्टिक, पॉलिथीन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में पूर्ण रूपेण सहयोग प्रदान करने उन्हें आश्वस्त किया है। गौरतलब है कि दिनांक 01 जुलाई 2022 के पश्चात प्लास्टिक/पॉलिथीन के विरूद्ध निगम स्वास्थ्य विभाग ने निरंतर कार्यवाही करते हुए इसके उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई है

Related Posts