BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने जिले के समस्त अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग, अपराधो के निराकरण व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही को लेकर दिए निर्देश

 

अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सक्रिय पुलिसिंग, सक्रिय पेट्रोलिंग व त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश, पीड़ित क्षतिपूर्ति संबंधी प्रकरणों पर तीव्र कार्यवाही के दिए गए निर्देश…

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज कंट्रोल रूम सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मिटिंग ली गई उक्त क्राइम मीटिंग में थानों में लंबित अपराधों मर्ग प्रकरणों शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए इसके साथ ही पीड़ित क्षतिपूर्ति संबंधी प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया उक्त मीटिंग में नशे अवैध शराब व अन्य अपराधों संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम लगाने हेतु सक्रिय पुलिसिंग करने हेतु एसएसपी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए।

वीआईपी ड्यूटी तथा कानून व्यवस्था ड्यूटी को लेकर भी लगातार सतर्क एवं संवेदनशील रहने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले मनाए जाने वाले त्योहारों व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर भी कानून व व्यवस्था की दृष्टि से लगातार आसूचना संकलन करने व पूर्व सतर्क रहते हुए सक्रियता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW चंचल तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एमआर मंडावी समेत जिले के समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Posts