BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

RBI का बड़ा एक्शन, इन दो बैंको पर लगाया तगड़ा जुर्माना, जानिए क्यों?

केवाईसी मानदंडों के कुछ प्रावधानों और ‘नियामकीय अनुपालन के मामले’ में निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से यह कार्रवाई की है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फेडरल बैंक पर 5.72 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। RBI ने अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंडों के कुछ प्रावधानों और ‘नियामकीय अनुपालन के मामले’ में निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से यह कार्रवाई की है।

फेडरल बैंक पर क्यों: आरबीआई ने फेडरल बैंक के बारे में कहा- बैंक यह सुनिश्चित करने में विफल रहा कि बीमा कंपनी द्वारा बीमा ब्रोकिंग/कॉरपोरेट एजेंसी सेवाओं में लगे उसके कर्मचारियों को कोई प्रोत्साहन (नकद या गैर-नकद) दिया गया या नहीं। आरबीआई ने 31 मार्च, 2020 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निगरानी संबंधी मूल्यांकन (आईएसई) के लिए वैधानिक निरीक्षण किया था।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर क्यों: आरबीआई ने अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) मानदंडों के कुछ प्रावधानों और ‘नियामकीय अनुपालन के मामले’ में निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एक अन्य बयान में कहा कि केवाईसी मानदंडों का पालन न करने के लिए गुरुग्राम स्थित धानी लोन्स एंड सर्विसेज लिमिटेड पर भी 7.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रिजर्व बैंक ने नई दिल्ली स्थित रामगढ़िया सहकारी बैंक पर ऋणदाता की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए कई प्रतिबंध लगाए। आरबीआई अन्य प्रतिबंधों के बीच, प्रति जमाकर्ता निकासी पर 50,000 रुपये की सीमा लगाई है। इसके अलावा, बैंक को आरबीआई की पूर्वानुमति के बिना किसी भी ऋण को देने या नवीनीकृत करने, निवेश करने या नई जमा स्वीकार करने की भी अनुमति नहीं दी गई है।

Related Posts