भारत ने हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत साउथम्पटन के रोज बाउल में खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान इंग्लैंड को 50 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत साउथम्पटन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले T20I मैच में मेजबान इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया और फिर इंग्लैंड की टीम को 19.3 ओवर में 148 रन पर समेट दिया।
जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 36, हैरी ब्रूक 28, डेविड मलान ने 22 और क्रिस जॉर्डन ने नाबाद 26 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए।
इससे पहले, भारत ने हार्दिक के करियर के पहले अर्धशतक की मदद से 8 विकेट पर 198 रनों का विशाल स्कोर बनाया। हार्दिक ने 33 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 39, दीपक हुडडा ने 33 और कप्तान रोहित शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट चटकाए।
https://twitter.com/BCCI/status/1545084153468690433?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1545084153468690433%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-2808943220148376084.ampproject.net%2F2206101637000%2Fframe.html















