BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो पहिया में चार और पांच सवारी चलना पड़ा भारी: भरना पड़ा 2500 रुपए का जुर्माना, व्हाट्सएप कंप्लेन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर हुई कार्यवाही

 

यातायात पुलिस के पहल को मिल रहा पब्लिक का भारी रिस्पांस, व्हाट्सएप कंप्लेंट पर प्रतिदिन मिलने लगा उल्लंघन कर्ताओं का फुटेज…

रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने हेतु लगातार प्रयासरत रहता है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी लगातार चालानी कार्रवाई कर रहे हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस रायपुर लगातार शहर के चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही किया जा रहा है इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान कार्यवाही कर उनके घर के पते पर नोटिस भेजने की कार्यवाही की जा रही।

इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों पर किसी भी प्रकार के यातायात संबंधी समस्या के त्वरित समाधान हेतु व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर 9479191234 जारी किया गया है।जिसमें यातायात जाम एवम नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जाती हैं। जिसमें पिछले कुछ दिनों से पब्लिक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक का वीडियो फुटेज भेजा जा रहा है जिस पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उल्लंघन करता वाहन चालक के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चलानी कारवाही की जा रही है।

बता दें कि दिनांक 5 जुलाई 2022 को यातायात पुलिस व्हाट्सएप कंप्लेंट पोर्टल पर दोपहिया में पांच सवारी एवं स्कूटी में चार सवारी चलने का वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संबंधित वाहन चालकों को कार्यालय बुलाकर उनके विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 2500-2500 ₹ का जुर्माना लगाया गया है।

अपील: – वाहन चालकों से अपील है इस शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित संचालन हेतु यातायात पुलिस का सहयोग करें यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं साथ ही किसी भी वाहन चालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कृपया उनका वीडियो फुटेज बनाकर यातायात पुलिस रायपुर के व्हाट्सएप कंप्लेंट पोर्टल 94791 91234 पर भेजें ताकि ऐसे उल्लंघन करता वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्यवाही की जा सके।

Related Posts