BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति खुर्सीपार की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से डॉ.सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष नियुक्त

 

भिलाई। सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति, खुर्सीपार की वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार की संध्या आयोजित की गई। जिसमे समिति के पदाधिकारियों और सदस्यो की उपस्तिथि में गत वर्ष के आय व्यय की चर्चा की गई।

समिति के द्वारा उपस्थितजनो से अध्यक्ष पद पर सबकी राय मांगी गई जिसमे सभी ने सर्वसम्मति से डॉक्टर सुरेन्द्र शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया जिसके उपरांत डॉ.शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ज्ञात हो कि समिति द्वारा इस वर्ष 50वा आयोजन किया जा रहा है तथा समिति के संरक्षक भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव है। आज की बैठक में मानवेंद्र (मंगल) सिंह, संतलाल प्रजापति, बहादुर वर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, तारकेश्वर, हेमंत सिंह, संजय यादव, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद, राहुल यादव, सुनील यादव, दयाराम यादव, डी. वेणु, सौरभ यादव, योगेंद्र पटेल, प्रकाश ठाकुर, रवि सोनी, शिवा, प्रमोद आदि उपस्थित थे।

Related Posts