भिलाई। पुलिस अथीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के नि्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) संजय ध्रव तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चंद्राकर के मार्ग निर्देशन में बढते अपरार्थों पर अंकुश लगाया जा रहा था कि प्राथी राजा जगत पिता सुग्रीव जगत उम्र 22 साल पता कैलाश नगर वार्ड 11 थाना कुम्हारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार दिनांक 12.06.2022 को अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट कर नुपुर शर्मा को सपोर्ट किया था जिसके रिप्लाई में प्रार्थी को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मैसेज किया गया जिसमें दिन शुक्रवार तक प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई।
कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 01.07.2022 को थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 205/2022 धारा 507 ताहि कायम किया गया। पश्चात उनि प्रकाश शुक्ला थाना प्रभारी कुम्हारी, सउनि मानसिंह सोनवानी, पु्लिस स्टाफ थाना कुम्हारी द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु सायबर सेल भिलाई से मोबाईल नंबर का सीडीआर (कॉल डिटेल) एवं कैफ की जानकारी लेकर आरोपी कासिफ उर्फ कुणाल सेंडे एवं रितिका भारती को जिला रायपुर से थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा पकड़ा
गया।
पूछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। एवं पृथक से आरोपी कासिफ उर्फ कुणाल सेंड के विरूद्ध 151/117,116(3) जाफी की कार्यवाही कर एसडीएम धमधा के न्यायालय मे पेश किया गया।















