BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सट्टा खिलाते एक आरोपी और अवैध शराब बेचते एक आरोपी चढा पुलिस के हत्थे, सटोरिये से 3020/- ₹ व अवैध शराब बेचने वाले से 17 पौवा शराब जप्त

बालोद। थाना गुण्डरदेही के पेट्रोलिंग टीम ने प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिये के हमराह ,बाहर से आकर सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर ग्राम परसदा रेलवे क्रासिंग पर रेड कार्यवाही की। श्रवण बंदे मौके पर सट्टा लिखते मिला ,आरोपी से सट्टा पट्टी पेन व 3020 नगद जप्ती की गई। एवम 4 क सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

नाम आरोपी- श्रवण कुमार बंदे पिता दुर्गा राम उम्र 40 साल निवासी तेली टोला थाना मोहला राजनांदगांव।
जप्ती रकम-नगदी रकम 3020 रु दो प्रति सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन।

चैन गंज में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की दबिश

चैनगंज गुण्डरदेही में घुम घूमकर शराब बिक्री करने की शिकायत पर प्रातः पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उप निरीक्षक गोपाल रात्रे के हमराह दबिश दे कर मोहित सिन्हा पिता धम्मन सिन्हा उम्र 33 साल टेका पार रोड चैनगंज को रेलवे फाटक के पहले घेरा बंदी कर पकड़ा ,आरोपी के कब्जे से 17 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया ,एवम 34(1)आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी-मोहित सिन्हा पिता धम्मन सिन्हा उम्र 33 साल चैनगंज
जप्ती–17 पाव देशी प्लेन कीमती 1360 रु

Related Posts