भिलाई। विधायक एवं पूर्व महापौर देवेन्द्र यादव के द्वारा दुर्ग सांसद विजय बघेल के ऊपर जो आरोप लगाया गया है कि ये बीएसपी से मिलकर लोगो को परेशान और बेदखल करवा रहे है, जो बिल्कुल असत्य और भ्रामक है। सिविक सेंटर में जो कार्यवाही हो रहा है, दुर्ग सांसद उसके विरुद्ध होकर बीएसपी अधिकारियों से इसे रोकने की बात कर रहे है, हमेशा जनता के लिए जिसका दरबाजा खुला रहता है जो जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर लड़ते हैं, हमेशा उनके साथ खड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि सांसद विजय बघेल के ऊपर झूठा आरोप लगाना विधायक देवेंद्र यादव बंद करे।
भिलाई विधायक द्वारा सिविक सेंटर के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों का फंड लाया गया, ये सभी को मालूम है सिविक सेंटर में जो व्यापारियों को बेदखल किया जा रहा है वो इसी का हिस्सा है। उसी जगह पर ये फंड का उपयोग किया जाएगा। बीएसपी से मिलीभगत स्थानीय विधायक का है और बदनाम सांसद विजय बघेल को किया जा रहा है।
बीएसपी द्वारा टाऊनशिप के सड़कों का चौड़ीकारण किया जा रहा है, तो वही पर निगम द्वारा चेकर्स टाइल्स लगाने का काम हो रहा है, जिसका कोई औचित्य नहीं दिखता सिर्फ भरस्टाचार दिखता है। निगम के द्वारा सफाई टेंडर 24 करोड़ का किया गया है, जिसका ठेका पी बी रमन को मिला है, शहर मे कही सफाई दिखती नहीं है सिर्फ बंदरबाट हो रहा है।
अभी निगम की खाली पड़ी भूखण्डों को बेचने का टेंडर प्रक्रिया निकली गयी है, जिसमें घोर भ्रष्टाचार की आशंका है। जनता सब देख रही है समय आ रहा है इसका जबाब जनता जरूर देगी। विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग सांसद विजय बघेल के ऊपर झूठा आरोप लगाना बन्द करें और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें तो ज्यादा सही होगा। उक्त बाते दुर्ग सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।















