BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

वर्ल्ड लीडर्स के बीच पीएम नरेंद्र मोदी को ढूंढ़ते हुए आये अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिसकी दुनिया भर में हो रही जमकर चर्चा

वर्ल्ड लीडर्स की मुलाकातें तो होती रहती हैं लेकिन, जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दौड़े-दौड़े पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे, उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है, आप भी देखें वो वीडियो. इसके संदेश को भी समझें…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं. जिस देश के नेता से मिलते हैं, उसे अपना कायल बना लेते हैं. जर्मनी के विशेष आमंत्रण पर जी7 के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे नरेंद्र मोदी के प्रति वर्ल्ड लीडर के मन में कितना सम्मान है, वह देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिस ट्रूडे से कुछ बात कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उनकी पीठ थपथपायी, मोदी ने मुड़कर देखा, तो जो बाइडेन थे अमेरिका के राष्ट्रपति।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कई लोगों से किनारा करते हुए नरेंद्र मोदी को ढूंढ़ते हुए वहां पहुंचे. मोदी की पीठ पर हाथ रखा. पीएम मोदी ने पीछे मुड़कर देखा, तो जो बाइडेन थे. उन्होंने भी मुस्कुराकर अमेरिका के राष्ट्रपति से हाथ मिलाया. इसके बाद दोनों के बीच कुछ बात हुई और दोनों देशों के प्रमुख खिलखिलाकर हंस पड़े. यह दृश्य कोई आम दृश्य नहीं था. मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो का एक संदेश है. संदेश कि भारत की ताकत कितनी बढ़ चुकी है।

वीडियो ने बता दिया कि अमेरिका जैसा विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र भारत को कितनी तवज्जो देता है. उसके नेता को कितनी अहमियत देता है. जर्मनी ने कुछ गिने-चुन देशों को जी7 के सम्मेलन में आमंत्रित किया था, जिसमें भारत भी शामिल है. प्रधानमंत्री के दो दिवसीय जर्मनी यात्रा के अंतिम दिन यह नजारा देखने को मिला. बता दें कि जर्मनी के चांसलर ने भी भारत के प्रधानमंत्री का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया. अमेरिका, फ्रांस और कनाडा के राष्ट्रपतियों के साथ उनकी मुलाकात खास चर्चा में रही. जर्मनी में वर्ल्ड लीडर्स के साथ जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनमें तीनों नेताओं के साथ उनकी गजब की केमिस्ट्री नजर आ रही है. जर्मनी में पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चाय पर चर्चा की. इसकी भी खूब चर्चा हो रही है।

Related Posts