BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

सिपाही प्रेमी ने दिया धोखा तो SP के पास पहुंच गई प्रेमिका, पांच मिनट में ऑन द स्‍पॉट हो गया फैसला, देखें VIDEO

छह सालों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, अचानक शादी से इंकार के बाद युवती शिकायत लेकर एसपी के पहुंच गई, मंदिर में दोनों की शादी हुई….

 

बांका (ए)।  बांका में शनिवार को एक शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने बांका कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में अपनी प्रेमिका संग सात फेरे लिए. इस शादी के लिए न तो शुभ मुहूर्त देखा गया और न ही बारात निकाली गई. इस शादी के गवाह बने उसके कुछ साथी पुलिसकर्मी और कुछ खास परिजन. इसके अलावा कुछ स्‍थानीय लोग वहां दिखे।

दरअसल, यह शादी एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के आदेश के बाद कराई गई. भागलपुर जिले के सुल्तानगंज महेशी निवासी सिपाही मिथिलेश पासवान और मुंगेर जिले के कला रामपुर निवासी प्रेमिका करिश्मा कुमारी के बीच करीब छह वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच म‍िथ‍िलेश से अचानक शादी करने से इंकार कर दिया. करिश्मा कुमारी अपने सिपाही प्रेमी की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची. पूरा मामला जानने के बाद एसपी ने तुरंत सिपाही को अपने दफ्तर में बुलाया और ऑन द स्‍पॉट शादी करने का फैसला सुना दिया।

एसपी के आदेश के बाद बांका कोर्ट परिसर में स्‍थ‍ित मंदिर में दोनों को ले जाकर शादी कराई गई. लड़की के पिता साजन कुमार ने बताया कि युवक महेशी का रहने वाला है, करिशमा की मौसी उसी गांव में रहती है. वहीं दोनों के बीच मुलाकात हुई थी. वह खुद तारापुर में नौकरी करते हैं. पिछले कई महीनों से लड़का शादी से इंकार कर रहा था. 15 दिनों से हमलोग शादी के लिए मना रहे थे, लेकिन लड़का नहीं मान रहा था. इसके बाद एसपी से मदद की गुहार लगाई गई।

Related Posts