BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को दिए लैपटॉप और टेबलेट

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्राम सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेईई मेंस, नीट और कक्षा दसवीं के स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स से मिले। मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस में चयनित प्रतीति टोप्पो और हसीबा अमान तथा नीट में नीतीश सोनी और जयंती यादव के परिजनों को लैपटॉप वितरित किया। 

उल्लेखनीय है कि प्रतीति को एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी ब्रांच और हसीबा को एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला है। नीतीश सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस और जयंती बी फार्मेसी में एडमिशन लेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान की कक्षा दसवीं में नौवा स्थान प्राप्त करने वाली अनिशा एक्का तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली विभा यादव को टेबलेट वितरित किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर की सौम्या यादव ने दसवीं में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया, मुख्यमंत्री ने सौम्या को भी टेबलेट वितरित किया।

Related Posts