बालोद। दिनांक 13/08/2020 को पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र सिंग मीणा के निर्देश पर अर्जुन्दा चौक गुण्डरदेही में वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान गुण्डरदेही पुलिस टीम द्वारा धमतरी चौक गुण्डरदेही में महेन्द्रा पिक अप वाहन जीतो क्रमांक सीजी 07 बी के 5488 को रोककर चेक किया गया। वाहन में राजश्री पान मसाला कुल 12 बोरी 18 किलो किमती 6240 रूपये व ब्लेक लेबल मसाला तीन बोरी वजनी 09 किलो कीमती 3120 रूपये का परिवहन करते मिला। चालक रेमन निषाद पिता चंन्द्रिका निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग को परिवहन करने के सम्बंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहां गया, किन्तु चालक रेमन निषाद द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर जर्दा युक्त गुटखा अवैध परिवहन करने के संदेह में धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग बालोद, जिला बालोद (छ0ग0) को अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु भेजी गई।
वाहन चालक- रेमन निषाद पिता चंन्द्रिका निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग
जप्ती-
महेन्द्रा जीतो वाहन क्रमांक सीजी 07 बी के 5488 को रोककर चेकिंग की गई। वाहन में राजश्री पान मसाला कुल 12 बोरी 18 किलो किमती 6240 रूपये व ब्लेक लेबल मसाला तीन बोरी वजनी 09 किलो कीमती 3120 रूपये









