BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का मिठाई और गुलाल से किया जा रहा स्वागत

 

भिलाई। प्रत्येक मानव के जीवन में स्कूली शिक्षा एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है तथा शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का आधार होता है शाला प्रवेश उत्सव को जन – जन का अभियान बनाने हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में 16 जून से प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस तारतम्य में आज जन समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रवेश रैली का आयोजन किया गया, तत्पश्चात प्रवेश उत्सव का संस्था में आयोजन किया गया जिसके तहत नव प्रवेशित विद्यार्थियों का मिठाई, गुलाल एवं पुस्तक वितरण कर तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य गीत, राष्ट्रगान अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत नृत्य द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था की प्रभारी प्राचार्य सपना सोनी ने विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्था में संचालित विभिन्न नवाचारी पाठ्येत्तर गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया व विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुरूप उन गतिविधियों में अपना बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। आगामी सत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार कार्य योजना से समुदाय ,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों व पलकों को अवगत कराया साथ ही मुख्यमंत्री महोदय के संदेश से अवगत कराया, गौरतलब है कि संस्था का मिशन स्टेटमेंट है , विद्यार्थियों में अंतर्निहित क्षमताओं को पहचान कर उनका सर्वांगीण विकास करना जिससे वे स्वस्थ परिवार ,समाज ,राज्य ,राष्ट्र व विश्व का निर्माण कर सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति पुष्पा यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सिरसा खुर्द के सरपंच भुनेश्वर यादव ,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती पुष्पा यादव ,जनपद सदस्य कृष्ण मूर्ति यादव ,जनपद सदस्य मनीष वैष्णव ,पुनीत साहू ,सचिंद्र राजपूत , शीबा अर्पण तरुण , अजरा परवीन ,शैली द्विवेदी ,कविता पाठक ,आशा
परगनिहा,चंचल टिकरिया ,रश्मि साहू ,भारती बिष्ट ,राज भारती शर्मा ,अनुराधा अलवणी , तोमेश्वर गौतम ,चंद्र भूषण देशमुख ,हेमपुष्पा रामटेके ,एकता अनामिका आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Posts