BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग CSP ने गुंडा बदमाशो को ऑफिस बुलाकर दिए सख्त निर्देश, कहा- दुर्ग पुलिस किसी भी अपराधी को बख्सेगी नही

दुर्ग। दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियो को निर्देशित करते हुए उनके क्षेत्र के अभी गुंडा बदमाशो को दुर्ग सीएसपी कार्यालय कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए थे इसी तारतम्य में शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के सभी गुंडा- बदमाशो को अपने कार्यालय बुलाकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे और कोई भी सूचना मिलने पर संबंधित थाना चौकी को तुरंत बताएं। पुलिस बार बार समझाई देकर सुधरने का मौका दे रही है तो सुधार जाओ।

सीएसपी झा ने सभी गुंडा बदमाशो से गलत कृत्य छोड़कर शांतिपूर्ण सामाजिक और पारिवारिक जीवन जीने की अपील भी की गई, उन्होंने कहा कि अगर इतना समझाने के बाद भी अगर किसी का नाम किसी केस में आता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। दुर्ग पुलिस किसी भी अपराधी को बख्सेगी नही, पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, आप लोग भी समझिए और समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करे। गलत काम करने वालो के साथ हमेशा ही गलत होता है।

सीएसपी झा ने कहा कि जो हो गया है उसे भूलकर आगे नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करे और कोई जानकारी मिलकर पर पुलिस को सूचना देकर उस अपराध को रोकने में मदद करे। किसी भी प्रकार की सामाजिक बुराइयों को छोड़कर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे, मेहनत से काम करे और अपने परिवार को अच्छी जिंदगी जीने का फिर से मौका दे। देखे वीडियो

 

 

Related Posts