भिलाई-3। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजीव चौबे द्वारा दिनांक 19 जून से 26 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन दादर रोड़, संडे बाजार ग्राउंड, भिलाई चरोदा में किया गया है। जिसमे रोजाना सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा व्यास पंडित नारायण महाराज जी का कथा सुनकर उनकर भरपूर लाभ उठा रहे है।


आयोजक राजीव चौबे ने बताया कि मेरी धर्मपत्नी ममता चौबे और मेरे शादी के पच्चीसवीं सालगिरह के अवसर पर ग्राम जांजगीर के कथा व्यास पंडित नारायण महाराज जी के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। 26 जून को पूर्ण आहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


वही कथा व्यास पंडित नारायण महाराज ने गुरुवार को अपने कथा में रामचरित मानस की कथा सुनाते हुए राम जन्म की कथा विस्तार से सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थितजन रामजन्म के गीत पर झूम उठे और सभी लोग नृत्य करने लगे।


कथा व्यास पंडित नारायण महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म मे जितने भी काम किया जाता है उन सबकी अपनी अपनी मान्यता है, हर घर मे जो दीया जलाया जाता हैं उसका भी अपना ही महत्व है। जीवन मे सुख और दुख आता रहता है इसकी सूचना सबसे पहले अपने गुरु को देना चाहिए अगर आप घर पर पूजा पाठ का आयोजन करे तो पहले ही दिन पूजा कराये दूसरे दिन मेहमान की सेवा करे।















