BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

IPS दिनकर गुप्ता NIA के प्रमुख नियुक्त, स्वागत दास बने विशेष सचिव

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिनकर गुप्ता को गुरुवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किए गए है. दिनकर गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं…..

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिनकर गुप्ता को गुरुवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण का महानिदेशक नियुक्त किया है. दिनकर गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 मार्च, 2024 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक एनआईए के महानिदेशक के रूप में गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आईपीएस स्वागत दास को विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), गृह मंत्रालय के पद पर नियुक्त किया है. स्वागत दास वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं. स्वागत दास 1987 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्वागत दास को 30 नवंबर, 2024 तक के लिये पद पर नियुक्त किया गया है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है।

 

दिनकर गुप्ता पंजाब में लंबे समय तक रहे हैं. इस दौरान वे पंजाब के लुधियाना, जालंधर एवं होशियारपुर जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रह चुके हैं. दिनकर गुप्ता ने ऐसे समय में ये चुनौती संभाली थी जब पंजाब में आतंकवाद एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा था. पंजाब में पुलिस महानिदेशक (DGP) के तौर पर काम करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी विनी महाजन के अंडर में भी काम किया था. विनी महाजन पहली बार पंजाब की पहली महिला सचिव बनी थीं. बता दें कि पति और पत्नी दोनों ही 1987 बैच के अफसर हैं।

Related Posts