शनन ढाका रोहतक, हरियाणा की रहने वाली हैं, शनन ने देश के पहले महिला एनडीए बैच की परीक्षा में टॉप किया है, शनन ढाका की ओवरऑल रैंक 10वीं है, लिखित परीक्षा पास करने के बाद 5 दिन तक चले इंटरव्यू में सफलता…
नईदिल्ली (ए)। शनन ढाका रोहतक, हरियाणा की रहने वाली हैं। शनन ने देश के पहले महिला एनडीए बैच की परीक्षा में टॉप किया है। शनन ढाका की ओवरऑल रैंक 10वीं है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद 5 दिन तक चले इंटरव्यू में सफलता हासिल कर शनन ने इतिहास रच दिया है। पिछले साल भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनडीए में लड़कियों के प्रवेश की अनुमति दे दी थी। लिखित परीक्षा 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
पिता और दादा भी सेना में रहकर कर चुके हैं देश सेवा शनन के दादा चंद्रभान ढाका सेना में सूबेदार थे और पिता विजय कुमार ढाका नायक सूबेदार। एएनाई के ट्वीट के अनुसार शनन का कहना है कि सेना में काम करना नौकरी नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने बताया कि एक बार स्कूल में एनडीए मॉक टेस्ट में लड़कियां बैठना चाहती थीं, लेकिन इसकी अनुमति नहीं थी क्योंकि उस समय यह परीक्षा केवल लड़कों के लिए होती थी। अब जब वो दिन याद आता है तो अच्छा लगता है।
Haryana's 19-yr-old Shanan Dhaka, entrance topper of NDA's 1st women batch says,"Working in Army isn't a job but service. Once during an NDA mock test at school, girls wanted to sit for it but weren't permitted given it was only for boys. Now when I recall that day,it feels good" pic.twitter.com/tK7FOgj9Xl
— ANI (@ANI) June 22, 2022
शनन की पढ़ाई शनन ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल से की। स्नातक की पढ़ाई के लिए शनन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में एडमिशन लिया।















