BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वर्षा बागड़े द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भिलाई की अध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय महासचिव ने अनिल मेश्राम का त्यागपत्र किया स्वीकार- बीएस जागृत

 

भिलाई। बुधवर को बी. एस. जागृत छ.ग.प्रदेश अध्यक्ष द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डया ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शंकर राव ढेंगरे का पत्र  क्रमांक 31/2022 पत्र मुझे प्राप्त हुआ, जिसको अवलोकन उपरांत आज मेरे और मेरी कमेटी द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा रही है जो इस प्रकार है :-

द बुद्धिस्ट सोसायटी औफ इण्डिया केन्द्रीय कार्यकारिणी के महासचिव शंकर ढेंगरे के द्वारा मुझे उपरोक्त पत्र पालनार्थ भेजा गया है उपरोक्त पत्र के अनुसार विषय क्रमांक-1 अनिल मेश्राम प्रदेश अध्यक्ष तथा भिलाई शाखा अध्यक्ष सेक्टर-6, भिलाई के संबंध में मुझे सूचित किया गया है दिनांक 06.062022 को सोशल मीडिया वाट्सअप के माध्यम से अनिल मेश्राम ने अपना त्याग पत्र राष्ट्रीय महासचिव जगदीश गवई को भेजा। जो कि वर्तमान में जगदीश गवई राष्ट्रीय महासचिव पद पर नहीं है। अनिल मेश्राम के अनुरोध पर निम्नलिखित हस्ताक्षरित द्वारा त्याग पत्र स्वीकार किया गया।

अनिल मेश्राम के द्वारा प्रदेश तथा शाखा भिलाई और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ को तत्काल निरस्त किया गया। सेक्टर -6,
बुद्ध विहार भिलाई द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया पंजीयन क्र. 3227 /55 पीटीएफ नं.-9৪2 सेक्टर-6 की नवीन कार्यकारिणी निम्नानुसार है-

वर्षा बागड़े अध्यक्ष, जीवन सूर्यवंशी कार्यवाहक अध्यक्ष, के.के, चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक वासनिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिता मेश्राम महिला उपाध्यक्ष, सुधेश रामटेके महासचिव, अजय रामटेके सचिव (संगठन), सुभाष गजभिये (प्रचार प्रसार)
उषा मेश्राम सचिव (महिला संगठन), नरेन्द्र शेन्डे कोषाध्यक्ष।

अध्यक्ष बीएस जागृत ने बताया की अनिल मेश्राम पूर्व अध्यक्ष के समस्त अधिकार केन्दीय कार्यकारिणी के द्वारा निरस्त कर दिये गये हैं एवं उनके द्वारा गठित समिति भी निरस्त कर दी गई है अब द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया सेक्टर-6 बुद्ध विहार की अध्यक्ष वर्षा बागड़े भिलाई को नियुक्त किया गया है एवं उनके कार्यकारिणी को उनकी सर्वसम्मति पर नवीन कार्यकारिणी गठित कर द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया सेक्टर -6 के भिलाई क्षेत्र के सम्पूर्ण कार्यकारिणी हेतु अधिकृत किया गया है पत्र संलग्न है। पत्रकारवार्ता में एस के कांडे, भोजराम गौरखेंडे, सी एल महेश्वरी, संजय सेंद्रे, यशवंत रामटेके, जीवन सूर्यवंशी, के के चौहान, प्रजा कांडे, वर्षा बागड़े, उषा मेश्राम, अनिता मेश्राम आदि उपस्थित रहे।

देखे: द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव शंकर राव ढेंगरे का पत्र👇

Related Posts