भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त राठौर द्वारा दिनांक 20-06-2022 को निगम सफाई दल की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक में आगामी बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा उपरांत निर्देश जारी किये गये। जिसमें क्षेत्र के बडे नालो सहित अन्य जल निकासी वाली छोटी नालियों की सफाई, जल जनित बीमारियों के फैलाव को रोकने के प्रबंध, हैण्ड पंप, ओवर हैड टैंक एवं सम्वेल में बिचिंग पाउडर छिडकाव सहित स्लम एरिया में क्लोरीन टेबलेट का वितरण।
निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर की उपस्थिति में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों को प्रमुखता से चिन्हांकित कर जल निकासी के उपाय करने आदेशित किया है। यह सभी प्रबंध बरसात के मौसम में तेजी से फैलने वाले संक्रामक/ बीमारियों से बचाव हेतु किये जा रहे है।
स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, उप अभियंता हेमंत साहू, सफाई दरोगा कौशल तिवारी, येमेन्द्र वर्मा, रामगोपाल चन्द्राकर, गजानंद जोशी बैठक में शामिल रहे। निगम स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है, कि किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दे। नालियों पर अतिक्रमण न करे तथा सफाई कार्य में सहयोग प्रदान करे। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।














