BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्यवाही: सूची से हटाए गए पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त 111 दल, जानिए क्या है पूरा मामला?

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त 111 दलों को सूची से हटा दिया है, हाल ही में निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी किया था….

 

नईदिल्ली (ए)। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त 111 दलों को सूची से हटा दिया है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस कदम से कुछ दिन पहले ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 2100 से अधिक पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने 111 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (Registered Unrecognised Political Parties) को आरपी अधिनियम, 1951 की धारा 29ए और 29सी के गैर-अनुपालन के लिए 2100 से अधिक आरयूपीपी (RUPP) के खिलाफ श्रेणीबद्ध कार्रवाई शुरू करने के लगभग एक महीने बाद हटा दिया है।

इससे पहले बीते दिनों निर्वाचन आयोग ने 87 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अपनी सूची से हटाए जाने का निर्णय लिया था. बताया गया था कि भौतिक सत्यापन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि इन दलों का अस्तित्व ही नहीं हैं. आयोग के मुताबिक, 2100 से अधिक पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों में से कुछ पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त रहने का भी आरोप हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त सियासी दल आयोग द्वारा तय मानकों का पालन करना होगा और उन्हें संबंधित समस्त जानकारी आयोग को मुहैया करना अनिवार्य है. इसके बाद आयोग ने विस्तृत जांच के आधार की ओर से अनियमितताओं में लिप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Posts